फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 तक जमा कराएं मासिक रिटर्न, फिर छुट्टियां

Tue, 15 Mar 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बैंक - फोटो : Bureau
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग ने होली और गुड फ्राइडे के चलते लगातार पांच दिन की छुट्टियों के चलते व्यापारियों को मासिक रिटर्न जमा कराने के आदेश जारी किए गए। 23 से 27 तक की सरकारी छुट्टियाें को देखते हुए विभाग ने व्यापारियों को 20 मार्च तक  फरवरी और मार्च महीने का मासिक  रिटर्न जमा करने को कहा है। बैंकों के भी पांच दिन बंद रहने के कारण ही विभाग ने व्यापारियों की सहूलियत के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन



व्यापारी मासिक  रिटर्न जमा कराने के बाद 22 मार्च तक अधिकृत बैंकों में कर जमा करा सकेंगे। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन आरबी चौधरी ने व्यापारियों से टैक्स जमा करने की बात कही है। विभाग में 23 और 24 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। फिर 25 मार्च का गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 26 मार्च को चतुर्थ शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण बैंक भी लगातार बंद रहेंगे। ऐसे में व्यापारियों को समय से टैक्स जमा करने की सहूलियत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें