फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने साथियों संग दरिंदगी के बाद की थी किशोर की हत्या

Sun, 06 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में किशोर से दरिंदगी की वारदात में चचेरे भाई समेत चार लोग शामिल थे। चचेरे भाई समेत दो को गिरफ्तार कर मसूरी पुलिस ने रविवार को वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल छूरा भी बरामद किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सीओ सदर अभिषेक सिंह ने बताया कि किशोर को उसके चचेरे भाई समेत चार लोग बहला फुसलाकर नाहल झाल के पास ले गए थे। झाल पर बैठकर चारों ने शराब पी और किशोर के साथ कुक र्म किया। किशोर की हालत बिगड़ गई, उसने परिजनों से शिकायत करने की धमकी दी।

इस पर पकडे़ जाने के डर से चारों ने किशोर की निर्मम हत्या की थी। किशोर का पेट और गला काट दिया था। शव को झाल में फेंक कर चारो भाग गए थे। पकडे़ गए आरोपियों के नाम सलमान और नजरू हैं, दोनों नाहल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सलमान किशोर का चचेरा भाई है, फ्लैक्स का काम करता है। नजरू ऑटो चालक है। इनके साथियों के नाम रईस और सिताब हैं। रईस ऑटो चालक है, सिताब खेती करता है। दोनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसओ मसूरी शावेज खां ने बताया कि आरोपियों के बयान के बाद अब उन पर कुकर्म का भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें