फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के गले पर चाकू से किया वार, फिर काटी अपनी नस

Wed, 16 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में मंगलवार दोपहर एक सिरफिरे छात्र प्रशांत ने छात्रा की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। फिर उसने अपने हाथ की नस काट ली। छात्रों ने उसे दबोचकर खूब पीटा। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने कोतवाली में जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह जहर खाकर आया है, उसका छात्रा से डेढ़ साल से अफेयर था, ब्रेकअप के बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ रही थी, इसलिए वह हत्या कर आत्महत्या करना चाहता था।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि प्रशांत  गोकुलपुरी दिल्ली का है। वह शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में एमए फर्स्ट ईयर (हिस्ट्री) का छात्र है। छात्रा (23) घूकना की है और कॉलेज में ही बीए सेकेंड ईयर में है। पुलिस हिरासत में प्रशांत ने दावा किया कि वह लड़की से अफेयर खत्म कर चुका था, वह उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी।
विज्ञापन


घर पर पहुंच जाती थी, इस वजह से वह तनाव में था। जबकि छात्रा का दावा है कि प्रशांत झूठ बोल रहा है। छात्रा की हत्या कर सुसाइड करने की प्लानिंग के तहत वह जूते में चाकू छिपाकर और जहर लेकर कॉलेज पहुंचा। दोपहर 12 बजे उसे प्रिंसिपल ऑफिस के पास छात्रा दिखी तो हाथ पकड़कर बेसमेंट में पार्किंग की ओर ले गया।

इस दौरान उसने जहर खा लिया और चाकू से छात्रा पर वार कर दिए। अपने हाथ की नस काट ली। इससे हड़कंप मच गया। शोर सुनकर छात्र और टीचर पहुंचे और छात्रा को छुड़ाया। छात्र की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया।

पुलिस ने छात्रा को एमएमजी और छात्र को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस छात्र की हालत भी खतरे से बाहर बता रही है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छात्रा ने दिखाई बहादुरी, हाथ से बचाए चाकू के वार
छात्र ने छात्रा पर चाकू से पांच वार किए। एक वार छात्रा की गर्दन पर लगा, जबकि चार वार छात्रा ने अपने दाएं हाथ से रोके। उसका हाथ भी जख्मी हो गया।

‘गुरू जी!  ये लो चाकू..मैंने ही मारा है इसे’
स्टूडेंट्स ने बताया कि वारदात के बाद जब टीचर मौके पर पहुंचे तो प्रशांत ने खून से सना चाकू दिखाकर कहा कि गुरू जी, ये लो चाकू, मैंने ही इसे मारा है।

छात्रा फाइल जमा करने आई थी, छात्र की थी क्लास
कॉलेज के टीचर्स ने बताया कि छात्रा का बुधवार को साइकोलॉजी  का प्रैक्टीकल है, वह प्रैक्टीकल की फाइल जमा करने कॉलेज आई थी। प्रशांत की क्लास चल रही हैं, उसने सुबह लाइब्रेरी में किताब भी जमा की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टूडेंट्स ने न सिर्फ छात्रा को बचाया, बल्कि छात्र को भी पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

सहमे स्टूडेंट्स बोले, सुरक्षा के हो कडे़ इंतजाम
वारदात के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया, कॉलेज के स्टूडेंट सहम गए। छात्राआें ने कड़ी सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह चाकू लेकर कॉलेज में घुसने और कॉलेज कैंपस में छात्रा की हत्या की कोशिश करने की घटना दुस्साहसिक है। इससे कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए, इसके लिए कॉलेज के एंट्री गेट पर ही चेकिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

चीफ प्रॉक्टर बोले..अप्रत्याशित है घटना
कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर अनिल चौहान ने बताया कि लड़का लड़की के बारे में पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी, यह घटना हमारे लिए अप्रत्याशित है, जैसे ही घटना घटी वैसे ही टीचर्स के साथ स्टूडेंट्स ने स्थिति को संभाला। कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें