फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने किया बालिका का अपहरण

विज्ञापन
किडनैपिंग
विज्ञापन
पुनीत एंकलेव कालोनी में एक शराबी ने घुमाने के बहाने कालोनी से एक बालिका का अपहरण कर लिया। शोर मचाने पर शराबी ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। बेहोश होने पर शराबी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने एक महिला की मदद से दिल्ली सीलमपुर से बालिका को बरामद कर आरोपी शराबी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



एसपी रूरल राकेश पांडे ने बताया कि पुनीत एंकलेव कालोनी निवासी महिला ने 13 मार्च की रात 10 वर्षीय पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 मार्च की शाम दिल्ली सीलमपुर निवासी शबाना की मदद से बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसने बताया कि बालिका उसे बेहोश हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली थी।

बालिका ने पुलिस को बताया कि पास के घर से कुछ दूरी पर निशांत कालोनी निवासी जुन्नू उसे घुमाने की बात कहकर दिल्ली ले गया था। जब उसने घर जाने की जिद की तो जुन्नू ने उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे बेहोश छोड़कर वह वहां से भाग गया।  
विज्ञापन



एसपी रूरल ने बताया कि आरोपी जुन्नू को बुधवार सुबह 10.30 बजे खानपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जुन्नू ने बताया कि वह शराब के नशे में था। उसका कहना है कि घुमाने के लिए बच्ची को साथ ले गया था।
विज्ञापन


उसका कोई गलत इरादा नहीं था। वह उसे घर में रखता और उसकी सेवा करता। मगर शोर मचाने पर वह डर गया था। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें