फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से रेप की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Sun, 06 Mar 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में रहने वाली एक दिव्यांग महिला से शनिवार रात कार चालक ने रेप की कोशिश की। वह महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार मेें बैठाकर सुनसान जगह ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


गनीमत रही कि महिला का शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

महिला के मुताबिक, वह विधवा है। थानाक्षेत्र स्थित एक मीट फैक्ट्री में नौकरी करती है। शनिवार रात आठ बजे फैक्ट्री से अकेले पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान कालोनी में रहने वाला अमर पाल कार लेकर आया।
विज्ञापन


उसे घर जाने के लिए लिफ्ट देने के बहाना कर कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलते ही उसने कार सुनसान जगह की ओर मोड़ दी। कार में उससे छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर कपडे़ फाड़ दिए।

विरोध में वह चिल्लाई तो वहां से जा रहे कुछ राहगीरों ने आरोपी को दबोच लिया। एसओ मसूरी शावेज खां ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है, महिला ने तहरीर में रेप की कोशिश का जिक्र नहीं  किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें