फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से तंग आकर युवती ने की मनचले की पिटाई

Sun, 06 Mar 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोसीकलां

सार

  • युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले की चप्पल से पिटाई
  • अक्सर सड़क से आते-जाते वक्त युवती को छेड़ने लगता था मनचला
विज्ञापन
छेड़खानी करने वाले की चप्पल से पिटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिराहे पर चप्पल की चट-चट ने सबका ध्यान खींचा तो नजर मनचले की चप्पल से हो रही आव-भगत पर ठहरी। मनचले को वो युवती ही पीट रही थी, जिसको मनचला कई दिनों से छेड़ रहा था और भद्दी बातें भी करता थी। आखिरकार युवती ने ठान लिया कि मनचले को सबक सिखा कर ही रहेगी।
विज्ञापन


और जब उस दिन शाम को मनचले ने फिर से युवती को छेड़ा को चप्पल उतारकर युवती ने उसकी धुनाई कर दी।

मनचले की पिटाई का मामला यूपी के कोसीकलां से है। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने युवती को मनचले की पिटाई करते हुए देखा।

वहीं युवती ने बताया कि मनचला उसका बार-बार पीछा कर छेड़खानी कर रहा थी। मनचले की हरकत से आजिज आकर उसने 'मर्दानी' का रूप धारण कर लिया और बीते शनिवार उसने भरे बाजार आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर डाली।

मामला शेरगढ़ तिराहे के समीप का है। देखते ही देखते पुलिस भी आ गई।

युवती ने बताया कि आरोपी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह जहां भी जाती उसका पीछा करता और गंदे-गंदे कमेंट कसता था। जब सारी हदें पार हो गईं तो उसे 'मर्दानी' बनना पड़ा। छेड़खानी कर रहे शोहदे की शेरगढ़ चौराहे पर हनुमान मंदिर के समीप चप्पलों से पिटाई की और किसी लड़की के साथ छेड़खानी न करने की नसीहत देकर चलती बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें