फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोन कर बैंक मैनेजर के खाते से 50 हजार निकाले

Mon, 07 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
क्लानिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम क्लोन कर ठगों ने राजनगर स्थित आईडीबीआई बैंक मैनेजर धर्मेंद्र साहू के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं। रकम मुंबई के एक एटीएम से निकाली गई है। मैनेजर ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी से शिकायत की तो रविवार को कविनगर थाने में रिपोर्ट की गई है। पुलिस ठगों की तलाश में जुटी है। संजय नगर निवासी धर्मेंद्र साहू ने बताया कि वह राजनगर स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में बैंक मैनेजर हैं और इसी शाखा में उनका अकाउंट है।

घटना 13 जनवरी की है। ठगों ने एटीएम कार्ड क्लोन कर मुंर्बई के एक एटीएम से दो बार में उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाले हैं। मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


ठगों ने 25 हजार रुपये 13 जनवरी की रात 12 बजे से पहले निकाले, इसके चार मिनट बाद ही 14 जनवरी को खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। तब कविनगर थाने में उन्होंने शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब एसएसपी से शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

बैंक मैनेजर धर्मेंद्र साहू ने बताया कि घटना से पहले उन्होंने एक मॉल में कार्ड स्वैपिंग के जरिए उन्होंने शॉपिंग की थी। अंदेशा है कि इसी वजह से उनके एटीएम का ब्योरा लीक हुआ है। कार्ड स्वैपिंग उसी जगह से करनी चाहिए, जो जानकार हो। ठगों का नेटवर्क देश भर में फैला है। वह एक राज्य से ब्योरा लेते हैं और पकड़े जाने के डर से दूसरे राज्यों में एटीएम कार्ड क्लोन कर खाते से रकम निकालते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें