फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की सबसे बड़ी जेल का लोकार्पण करेंगे सीएम!

Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव का 15 फरवरी को कार्यक्रम तय करने में जुटे जेल अधिकारी
विज्ञापन

आईजी कारागार जगमोहन यादव ने निर्माणाधीन जेल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
90 एकड़ जमीन में तैयार जेल में 6 हजार बंदियों की क्षमता, अंदर बना है स्टेडियम
गाजियाबाद। यूपी की सबसे बडी जेल का लोकार्पण करने सीएम अखिलेश यादव 15 फरवरी को नोएडा आ सकते हैं। ग्रेटर नोएडा में कासना के रुखसर गांव में करीब 90 एकड़ जमीन पर तैयार इस जेल के लोकार्पण की आधिकारिक रूप से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईजी कारागार ने मंगलवार को नवनिर्मित जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि फरवरी के पहले सप्ताह तक जेल के सभी छोटे-मोटे काम पूरे कर लिए जाएं।
जिला बनने के बाद अब नोएडा को अपनी जेल मिलने जा रही है। तीन सर्किल में तैयार हो रही इस जेल में तीन सर्किल बनाए गए हैं। इनमें दो सर्किल तैयार हो चुके हैं, जबकि तीसरे का काम जारी है। प्रत्येक सर्किल 2 हजार बंदियों की क्षमता के हिसाब से तैयार किया गया है। मंगलवार का डासना जेल अधीक्षक डा. वीरेशराज शर्मा और आईजी कारागार जगमोहन यादव के निरीक्षण के साथ ही जेल के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लेने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डासना जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कासना में तैयार हो रही जिला जेल का काम अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक के अनुसार यूपी में यह अपने तरह की पहली जेल होगी। इसके अंदर ही न केवल बड़ा सा एग्रीकल्चर फार्म है, बल्कि अंदर ही गोल स्टेडियम भी तैयार किया गया है। अधिकारियों के लिए भी यहां 600 आवास तैयार किए गए हैं। वीरेशराज के अनुसार कासना जेल तैयार होने के साथ ही गाजियाबाद और बुलंदशहर जेल की ओवरलोडिंग भी कम होगी। वर्तमान समय में गाजियाबाद जेल में 1860 बंदी नोएडा के हैं। तीसरा सर्किल का काम चलता रहेगा। इस बीच जेल शुरू करके इन बंदियों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें