फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सीबीआई कांस्टेबलों ने मचाया उत्पात

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने महाराजपुर स्थित एक मॉल के बार खूब उत्पात मचाया। कांस्टेबलों ने बाउंसरों से जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबलों को थाने लाकर शांतिभंग के तरह कार्रवाई की है। इनमें से एसपीजी में है और दूसरा कांस्टेबल है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम पांच बजे की है। नशे में धुत तीन युवक मॉल के बार में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाउंसरों ने युगल एंट्री की बात कहकर रोका तो सीबीआई का रौब दिखाने लगे। बाउंसरों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो वे हाथापाई पर उतारू हो गए और एक बाउंसर की पिटाई भी कर दी। इसके बाद मॉल प्रबंधकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एसएचओ ने बताया कि तीनों शालीमार गार्डन निवासी हैं। एक सीबीआई में कांस्टेबल है और हापुड़ चुंगी पर तैनात है। दूसरे की एसपीजी में होने की चर्चा है। तीसरा इनका दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें