लोनी। नगर निवासी एक किशोरी और उसके परिवार को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ रहा है। आरोपी ने बात नहीं मानने पर किशोरी के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। पिता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राजनगर कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो दबंग युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। आरोपी एक अप्रैल की शाम उसे घर में अकेली देखकर घुस आए और जबरदस्ती का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अब आरोपी दबंग पीड़ित किशोरी को बात नहीं मानने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की धमकी से किशोरी और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित के पिता ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। अब एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित को दिया है।