गाजियाबाद। पावर कारपोरेशन अफसरों की टीमों ने एक-दूसरे जनपदों में जाकर बिजलीघरों की हालत का जायजा लिया। उपलब्ध संसाधन, खर्च बिजली और प्राप्त राजस्व पर ध्यान दिया गया। कस्टमर को मिलने वाली सप्लाई और आंकड़ों के खेल पर अधिकारियों ने गौर किया। एमडी वीवी पंत ने कारपोरेशन अफसरों के दावों की जांच के लिए अंतर्जनपदीय चेकिंग अभियान शुरू कराया। अभियान तीन दिन तक चलेगा। अधीक्षण अभियंता डीसी अग्रवाल ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद बिजलीघर का निरीक्षण किया। गाजियाबाद में नोएडा और मेरठ की दो टीमें निरीक्षण में जुटी हुई हैं। नोएडा और हापुड़ के अधिकारियों ने मेरठ में जांच की। बागपत के अधिकारियों ने हापुड़ और बुलंदशहर-हापुड़ केअधिकारियों ने बागपत में जाकर निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता डीसी अग्रवाल ने बताया कि पावर स्टेशनों की हालत, सप्लाई, राजस्व वसूली, कस्टर को सप्लाई की उपलब्धता, शटडाउन, लाइनों में आया ब्रेकडाउन और कस्टमर की शिकायतों के निस्तारण में लगे समय आदि समस्याओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।