फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड कर रहीं घर साफ ,मेड रखने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए भी रखी जा रही मेड लोगों के घर का माल लेकर रफूचक्कर हो रही हैं। शास्त्रीनगर ई-ब्लाक के अभियोजन विभाग से रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर पीसी त्रिवेदी के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से प्लेसमेंट एजेंसी से संपर्क कर बबीता नाम की एक मेड रखी। वह महज दो घंटे में ही साढ़े 11 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लेकर चंपत हो गई। उसने जो दस्तावेज दिखाए थे, सब फर्जी निकले।
विज्ञापन

पीसी त्रिवेदी ने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत दी कि जिस प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से मेड आई थी, उसने एडवांस में 20 हजार रुपये मांगे थे। साथ ही साढ़े तीन हजार रुपये माहवार देने को कहा था। मेड 22 मार्च को करीब पांच बजे उनके घर आई। अपनी पहचान के दस्तावेज दिखाए और सात बजे सामान समेटकर फरार हो गई। प्लेसमेंट एजेंसी और मेड के नंबरों पर संपर्क किया मगर नंबर बंद मिले। एसओ कविनगर ने बताया कि मेड और प्लेसमेंट एजेंसी के नंबरों को ट्रेस किया तो सब फर्जी आईडी पर निकले। फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें