फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई एसडीएम का विरोध

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों में मचा हड़कंप, चेयरमैन-एसडीएम के बीच तीखी नोकझाेंक
विज्ञापन

मोदीनगर/मुरादनगर (ब्यूरो)े। प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मोदीनगर में अभियान शुरू होते ही चेयरमैन और एसडीएम में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद अभियान 15 दिन के लिए टल गया। एसडीएम के मुताबिक दुकानदारों को 15 दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है।
रविवार सुबह 10 बजे एसडीएम और सीओ के निर्देशन में मोदी मंदिर से अभियान शुरू हुआ। राजा स्वीट्स, सपना होटल और चाय की दुकान के आगे से अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद बुलडोजर पिंडी वस्त्र भंडार पहुंचा। उसी समय दुकानदारों की सूचना पर चेयरमैन सरोज शर्मा मौके पर पहुंचीं। चेयरमैन सरोज शर्मा ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि दुकानदारों को पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था, उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाता। मामले को लेकर करीब आधे घंटे तक एसडीएम और चेयरमैन के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

एसडीएम मोनिका रानी का कहना है कि दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उधर, मुरादनगर में भी कस्बा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। जहां व्यापारियों और अधिकारियों में कहासुनी हुई। व्यापारियों ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। एसडीएम का कहना है कि बार-बार हिदायत देने के बाद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले दुकानदार मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। शासन से निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की निंदा
मोदीनगर। संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें अतिक्रमण हटाओ की निंदा की गई। व्यापारियों ने कहा कि अभियान से पहले सूचना नहीं दी गई थी। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, रामविलास, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें