फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के दर्द पर सरकार का मरहम

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब गरीबों को इलाज के लिए कई जगहों पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालों को राज्य-आरोग्य निधि से जिले स्तर पर ही 1.50 लाख तक की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से सभी एडी हेल्थ और समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद और हापुड़ को मिलाकर करीब 20 हजार बीपीएल कार्ड धारक इस योजना से लाभान्वित होंगे। अभी तक मंडलायुक्त ही 1.50 लाख तक की राशी प्रदान कर सकते थे। डीएम सिर्फ 35 हजार तक की राशि ही मरीजों को देने के लिए अधिकृत थे। नई योजना के तहत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित मंडलीय समिति को समाप्त कर दिया गया है। डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति को यह अधिकार दिया गया है कि वह 1.50 लाख तक राशी गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को इलाज के लिए दे सकें। अगर इलाज में इससे अधिक राशि की जरूरत होगी तो डीएम सीधे महानिदेशक की अध्यक्षता में महानिदेशक की तकनीकी समिति को जानकारी भेज सकते हैं।


कहां-कहां करा सकते हैं उपचार
इस योजना के तहत पीजीआई लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, बीआरडी कॉलेज गोरखपुर, एमएलसी मेडिकल कालेज झांसी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद, डीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा, आईएमएस बीएचयू वाराणसी, जेएल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़, एसवीवीपी मेडिकल कॉलेज मेरठ में ही इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन


इन बीमारियों के लिए मिलेगा धन
बीपीएल कार्ड धारकों को गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग और हृदय रोग शल्य चिकित्सा, कैंसर, गुर्दा व मूत्र रोग, अस्थि रोग, थैलीसीमिया आदि गंभीर रोगों के लिए राज्य आरोग्य-निधि से धन दिया जाता है।
विज्ञापन




पात्र व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। - अपर्णा उपाध्याय, जिलाधिकारी

गरीब मरीजों को इलाज के खर्चे के लिए भटकना नहीं पडे़गा। जिले में ही उन्हें इलाज का पूरा खर्चा मिल जाएगा। - अजेय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें