गाजियाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। अब अपने या पड़ोस गांव में ही जन सेवा केंद्र (सीएससी) की सेवा मिलेगी। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के 18 गांवों में सीएससी ने काम करना शुरू कर दिया। हालांकि यह योजना 36 गांवों में शुरू होने थी। जन सेवा केंद्र के जिला प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाकी सीएससी भी जल्द शुरू हो जाएंगे।
यहां है सीएससी
रजापुर ब्लाक के डासन देहात, दीनानाथ पुरी पूठी, दोसा बंजारपुर, मकरेडा और मसूरी। लोनी के निस्तोली, ओरंगाबाद रिस्तल। भोजपुर के कलछीना, बेगमाबाद, चुड़ियाला, मुकीमपुर, अमराला, शामली, बिसोखर, अतरोली। मुरादनगर ब्लॉक के सरना और मिलक चाकरपुर शामिल है।
ये मिलेंगी सुविधा
आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन, विधवा पेंशन, रोजगार पंजीकरण, राजस्व कोर्ट केस- कॉज लिस्ट जनरेशन, राजस्व कोर्ट केस - केस ट्रैकिंग, राजस्व कोर्ट केस -फाइनल आर्डर जनरेशन, ड्यूज एवं रिकवरी और राशन कार्ड आदि ।