फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण नहीं हुआ, फ्रॉड में फाइनेंसर को भेजा जेल

Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर/बड़ौत। क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मां जिस फाइनेंसर बेटे के अपहरण की बात कह रही है उसे बड़ौत पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बड़ौत में गणपति थ्री व्हीलर्स एजेंसी संचालक से लाखों की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


कहानी मां की जुबानी
मसूरी(गाजियाबाद) की रहने वाली राहिल ने बताया कि उसका बेटा महबूब फाइनेंसर है। 13 जून को वह दोनों दवाई लेने बाइक से मेरठ जा रहे थे। राहिल का आरोप है कि तभी बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। राहिल के मुताबिक 14 जून को बदमाशों ने फोन करके पांच लाख की फिरौती मांगी। शनिवार को वह 50 हजार लेकर बदमाशों के बताए ठिकाने पर पहुंची। बदमाश क्वालिस में सवार थे और उसका बेटा कार में ही बैठा था। बदमाशों ने 50 हजार लेने से इंकार कर दिया और पूरी रकम लेने के बाद ही उसे छोड़ने की धमकी दी तथा भाग निकले। रविवार सुबह महिला कोतवाली में पहुंची और पुलिस से शिकायत की।

बड़ौत पुलिस की कहानी
बड़ौत पुलिस ने बताया कि आरोपी महबूब ने दिल्ली रोड पर स्थित गणपति थ्रीव्हीलर्स एजेंसी संचालक बलबीर सिंह तोमर से लाखों की धोखाधड़ी की थी। महबूब ने खुद को मुंबई की एक कंपनी का एरिया मैनेजर बताकर बलबीर सिंह से फाइनेंस का ठेका ले लिया। महबूब ने खुद को किठौर के जफर मोहम्मद का बेटा बताया। लाखों का गबन कर महबूब लापता हो गया। 23 अप्रैल 2012 को बलबीर सिंह ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। एजेंसी संचालक ने ही महबूब को ट्रेस कर पकड़ा और शनिवार रात पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस मामले में हुई जांच के दौरान पता चला कि फाइनेंसर महबूब को हेराफेरी के मामले में बड़ौत पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसलिए महिला को बड़ौत भेजा गया है। - अजय कुमार, कोतवाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें