फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली- पानी मांगा मिलीं लाठियां

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे तक हर्ष विहार के बाशिंदों ने जाम रखा मार्ग
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए पुलिस का बल का प्रयोग करना पड़ा
आंधी से शनिवार को गई बिजली 27 घंटे बाद लौटी


गाजियाबाद/साहिबाबाद। बड़ी विकराल समस्या सामने आ गई है। जरूरी सुविधाओं के लिए भी लोगों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। बिजली कटों और पानी की किल्लत से गुस्साए हर्ष विहार के बाशिंदे लोनी रोड को जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। समझाने के बावजूद लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर दिया। इसमें कुछ महिलाओं और बच्चों को चोट लग गई। रविवार की शाम 27 घंटे बाद कालोनी में बिजली लौटी।
घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। हर्ष विहार कालोनी से लोग लोनी रोड पर बीचों बीच बैठ गए। भोपुरा से टीला मोड़ और लोनी से गाजियाबाद का यातायात रोक दिया। देखते ही देखते ट्रकों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। मुख्य मार्ग पर जाम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। लोगों और पुलिस के बीच हुई बातचीत झड़प में बदल गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह यातायात सुचारु कराया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग में शीला, विद्या, कुसुम, विमला, कमला, उर्मिला, मिनिता, निरोजा देवी सहित अन्य महिलाओं को चोट आई। करीब साढ़े दस बजे यातायात पूरी तरह सुचारु हुआ। शनिवार की पांच बजे आंधी के बाद राजेंद्र नगर से हर्ष विहार की एचटी लाइन में फाल्ट आ गया था।
विज्ञापन

इसके साथ कई जगह इंसुलेटर फुंक गए। रात भर अंधरे में काटी और फिर
सुबह बिजली नहीं होने के चलते पानी भी नहीं आने से लोग भड़क उठे। चीफ इंजीनियर डीपी सिंह ने कहा कि अफसरों से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।


पुलिस का बल प्रयोग करने से इंकार
पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों पर बल प्रयोग करने से साफ इंकार किया है। एसएचओ साहिबाबाद रामनाथ यादव के मुताबिक लोगों को शांत करने में धक्का मुक्की हुई होगी।
विज्ञापन


अफसरों से मांगी रिपोर्ट
लोगों को आरोप था कि पावर कारपोरेशन अधिकारियों को फोन करने पर भी फोन नहीं उठा। जिस पर मुख्य अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि अगर अधिकारियों लापरवाही है तो कार्रवाई होगी। इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें