फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक की दिलेरी

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। पब्लिक ने दिलेरी दिखाते हुए मंगलवार रात दो वारदातें करने वाले पांच चोरों को सामान के साथ दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर स्थित प्रेस एक्सी केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में ही मजदूरों के लिए छोटे झोंपड़े बने हैं। चोर मंगलवार रात दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए। चोर वहां से सामान ले दीवार फांदकर भागने लगे तो वहां सो रहे मजूदर जाग गए। मजदूरों ने शोर मचाते हुए चोरों को माल समेत दबोच लिया। चोरों और मजदूरों में मारपीट भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तीन चोरों शमशाद, फिरोज और पंकज निवासी अमराला को गिरफ्तार किया। दूसरी वारदात बिसोखर गांव निवासी शौकीन के मकान में हुई। शौकीन का रेडीमेड कपड़ा सिलाई का काम करता है। चोर मंगलवार रात 11 बजे मकान में दाखिल हो पांच सिलाई मशीनें चुरा ले गए। कुछ देर बाद शौकीन मकान में सामान लेने गया तो वहां सामान अस्त-व्यस्त देखा। चोरी का पता लगते ही उसने ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। सबने इकट्ठे होकर रात में ही चोरों की तलाश की और बिसोखर रोड पर दो चोरों को सामान समेत दबोच लिया। एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि गिरफ्तार चोर जाकिर निवासी सराय घासी सिकंदराबाद और रोहित निवासी लोनी गाजियाबाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें