फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री के बावजूद टोल टैक्स वसूल रहा था अधिकारी, 50 हजार जुर्माना लगा

Mon, 14 Nov 2016 10:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसडीएम कर रहे मामले की जांच
विज्ञापन
देशभर के सभी टोल को 14 नवंबर तक फ्री किए जाने के बावजूद कानपुर के बारा टोल पर अवैध वसूली की शिकायत मिलने  पर एसडीएम ने टोल एजीएम को पाबंद कर दिया। बाद में एजीएम को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़कर अकबरपुर कोतवाल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद वाहन चालकों की सहूलियत के लिए पहले 12 फिर 14 नवंबर तक सभी टोलों को फ्री कर दिया था। आरोप है कि केंद्र सरकार के आदेश को दर किनार करते हुए बारा टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा वाहनों से अवैध वसूली करते रहे। वाहन स्वामियों ने इस बात की शिकायत एसडीएम अकबरपुर जयनाथ यादव से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सोमवार की दोपहर बारा टोल के एजीएम को तलब किया और 107/116 के तहत पाबंद करते हुए पूरे प्रकरण की जांच अकबरपुर कोतवाल को सौंपी है। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि एजीएम को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

 वहीं, एसडीएम का कहना है कि बारा टोल फ्री हो जाने के बाद भी अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी। इस संदर्भ में अकबरपुर कोतवाल को पत्र भेजकर एजीएम पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा गया। मामला सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें