फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Mon, 14 Nov 2016 10:34 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में रह रही एक किशोरी को झांसा देकर एक युवक पांच माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गर्भ ठहर जाने के बाद मामले की जानकारी परिवार को हुई तो युवक व उसके भाई के खिलाफ दुराचार व पाक्सो का केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की एक किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। इसी मोहल्ले में इनायत नगर थानाक्षेत्र का उस्मान अली अपने भाई के साथ रह रहा है। पांच माह पहले उस्मान अली ने 16 वर्षीय किशोरी को झांसे में लिया और उसके साथ दुराचार किया।

किशोरी ने लोकलाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताई। दुराचार का सिलसिला चलता रहा। इस बीच किशोरी के गर्भवती हो जाने के बाद जब परिवार ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद किशोरी का पिता शिकायत करने व उलाहना देने आरोपी युवक के घर पहुंचा तो उसके भाई सुल्तान को यह बात नागवार गुजरी। आक्रोशित उस्मान ने किशोरी के पिता के साथ गाली गलौज की और जान से मार डालने की धमकी दी।

मामले में पीड़ित पिता ने शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी है। सोमवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर सगे भाइयों उस्मान अली व सुल्तान अली के खिलाफ किशोरी के साथ दुराचार कर गर्भवती करने, पाक्सो एक्ट समेत अनेक आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें