फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से अफेयर में बीवी को मारा डाला

Sat, 21 Jan 2017 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्‍यया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साली से अवैध संबंधों के चलते पति ने राखी को कुल्हाड़ी से काट डाला था, घटना का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया। कानपुर मंगलपुर के सुरासी ग्राम के मजरा बरी में रविवार की रात राखी की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी, पुलिस की जांच मेें शक की सुई पति के इर्दगिर्द ही धूम रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात की बात कबूल की। पुलिस हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में आरोपी राजपूत संखवार ने कबूल किया कि साली से पिछले दो साल से उसके अवैध संबंध थे। वह साली को पंजाब में रखकर नौकरी करता रहा, जब इसका पता उसकी राखी हुआ तो उसने इसका विरोध किया। आए दिन झगड़ा से छुटकारा पाने के लिए पंजाब में ही राखी की हत्या की साजिश रची।

वह घटना के 8 दिन पहले सुरासी गांव आया। रविवार की रात 11 बजे जब बच्चे सो गए, तब उसने पहले घर में कुल्हाड़ी से पीछे से सिर में जोरदार वार किया। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे कंधे पर लादकर भटेलिनपुर गांव जाने वाले खड़ंजे तक लाया। यहां पर उसने चेहरे पर तीन चार वार किए, तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुल्हाड़ी घर के पास ही तालाब में फेंक दी और अपने भाई कल्लू को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके पहले पत्नी के मोबाइल फोन से ही साली को सूचित किया। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने साली के चक्कर में पत्नी की हत्या की थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

राजपूत ने बताया कि मलासा के पास जगदीशपुर स्थित मां के मायके वह जाया करता था। यहां पर करीब 13 साल पहले स्वामीशरण की पुत्री राखी से मुलाकात हुई। एफेयर के दो साल बाद दोनों लव मैरिज कर पंजाब में रहने लगे। इस दौरान उसके 4 बच्चे हुए। कुछ साल बाद गांव आया और ससुरालवालों ने रिश्ता मान लिया तो आनाजाना शुरू हो गया। इसी दौरान साली से अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें