फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शे में पहचान बनकर उभरी मैथा तहसील

Sun, 29 Jan 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर देहात का जारी किया गया नया नक्शा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की नवगठित तहसील मैथा अब नक्शे पर उतर आई है। शनिवार को कानपुर देहात के नये नक्शे को जारी कर दिया है। इसमें मैथा तहसील को अलग से दर्शाया गया है। डेढ़ साल पहले मैथा तहसील को अस्थायी कार्यालय में चालू कर दिया गया था, लेकिन नक्शे में अब मैथा तहसील दिखाई पड़ेगी।
विज्ञापन



जिले में नवगठित मैथा तहसील को 15 अगस्त 2015 में अस्थायी कार्यालय बैरीदरियाव में विधिवत रूप से शुरू कर दिया था। तब से जिले के नक्शे को दुरस्त कराया जा रहा था। इसके पहले अकबरपुर, रसूलाबाद, भोगनीपुर, डेरापुर, सिकंदरा तहसीलें काम कर रही थी।


मैथा तहसील गठन के पहले यहां का हिस्सा अकबरपुर व रसूलाबाद तहसीलों के रूप में बंटा था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई सालों के मांग के बाद मैथा तहसील को गठित किया गया।
विज्ञापन



अब स्थानीय स्तर पर तहसील में कामकाज शुरू हो चुका है। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि जिले का नक्शा अपडेट हो गया है। अब मैथा सहित छह तहसीलों का विवरण दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें