पांच राउंड में संपन्न हुई मतगणना के बाद सुरेखा कुशवाहा को 1,294 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शशि यादव को 943 मत मिले। सुलेखा ने शशि यादव को 351 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं शशि की सास राजकुमारी को मात्र तीन मत मिले। उन्हें डमी प्रत्याशी माना जा रहा था।
इससे पहले सुरेखा कुशवाहा की सास शकुंतला देवी ग्राम प्रधान थीं। रिटर्निंग ऑफीसर राजेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी अभिरक्षा में लेकर तिलसड़ा गांव स्थित घर में छोड़ा। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से करीब तीन घंटे में दोपहर साढ़े बारह बजे मतगणना संपन्न हुई। 64 मत अमान्य निकले।