बिल्हौर।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर शौच को जा रही विवाहिता (25) से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। विवाहिता के बेहोश होने पर आरोपी भाग निकले। चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली में तीनों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देरशाम पहुंची फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बिल्हौर सीएचसी भेजा है।
इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आलोक, छोटे और मुखराम के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। देरशाम 7 बजे फोरेंसिक टीम गांव के एक कालेज के पास खेत पहुंचकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती रही। पुलिस ने एक अरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।
दुकान की गोलक से नकदी और मोबाइल किया पार
बिल्हौर। कस्बे ककवन रोड स्थित बीज और पेस्टीसाइड के दुकानदार सतेंद्र सिंह यादव ने बतायाकि शनिवार सुबह रोज की तरह दुकान पर बैठे थे, तभी ग्राहकों को सामान देने लगे। जब वह गद्दी पर दोबारा बैठे तो गोलक से नकदी और मोबाइल गायब था। सीसीटीवी फोटेज देखने पर दुकान पर आए दो पल्सर सवार युवकों द्वारा घटना को अंजाम देते दिखाई दिया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से कार्यवाई की मांग की है।