फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में कार्रवाई न होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Tue, 23 May 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
up police - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कानपुर देहात।
विज्ञापन


सिकंदरा कस्बा के मालवीय नगर मोहल्ला निवासी एक महिला ने चार लोगों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट करने व दुकान में रखी गुल्लक से नकदी लूटने का आरोप लगाया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दे डाली। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मालवीय नगर निवासी बीना देवी पत्नी ओम प्रकाश वर्मा ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि पटेल चौक चूड़ी मार्केट में उसके पुत्र शिवम् उर्फ बंटी की दुकान है। 20 मई की शाम क्षेत्र के बैजनाथ यादव ने उसके पुत्र के साथ गालीगलौज की व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुत्र ने घटना की शिकायत पुलिस से की। इस पर खुन्नस खाकर 21 मई को रामू पुत्र बैजनाथ यादव, ध्रुव लाल पुत्र रामप्रकाश कटियार निवासीगण मालवीय नगर, दिनेश उर्फ मंत्री पुत्र बाबूराम यादव निवासी गुरदही खुर्द, मिंकल कटियार निवासी सुभाष नगर सिकंदरा ने पुत्र शिवम् को दुकान से घसीट लिया। इन लोगों ने उसे लाठी डंडों व लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप हैं कि इन लोगों ने दुकान में रखी गुल्लक से 30 हजार नकदी भी लूट ली।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की शिकायत करने पर बगैर कार्रवाई पीड़िता को टरका दिया। पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो उसका 16 सदस्यीय परिवार धर्म परिवर्तन कर लेगा। वहीं, पीड़िता ने एक पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजा है। उधर, एसपी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें