फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल, दुर्घटना में एक छात्र की मौत, दो घायल

Wed, 09 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र असगहा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने साइकिलों से स्कूल जा रहे तीन छात्रों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि, दो घायल हो गए।
विज्ञापन


चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे को देखकर नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तार की मांग पर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

बताया गया कि कोहरा अधिक होने के कारण रोड पर कुछ दिख नहीं रहा था। थाना क्षेत्र के कंधौली गांव निवासी शिववरन के पुत्र धर्मेंद्र (14) और धीरेंद्र (12) सजेती के एकलव्य इंटर कालेज में कक्षा-9 और 8 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


दोनों भाई मंगलवार की सुबह साइकिलों से कालेज पढ़ने जा रहे थे। साथ में सिरसा गांव निवासी रामबाबू का पुत्र आनंद (12) भी अपनी साइकिल से था। तीनों छात्र बातें करते हुए कालेज की ओर बढ़ रहे थे।

तीनों जैसे ही असगहा मोड़ के पास पहुुंचे, तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीनों छात्र साइकिलों समेत घिसटने लगे।

धर्मेंद्र साइकिल समेत ट्रैक्टर के नीचे चला गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, धीरेंद्र और छात्र आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने ट्रैक्टर की चपेट में आए छात्रों को बाहर निकलवाया। उनको तत्काल सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। डाक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, धीरेंद्र और आनंद को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए गांववालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सजेती एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

वह असगहा गांव के ही एक व्यक्ति का है। थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें