दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला मनदीप कौर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसकी शादी मार्च 2010 में विक्रमजीत सिंह निवासी चीका के साथ हुई थी। कुछ समय पश्चात ही उसका पति विक्रमजीत सिंह, सास हरदीप कौर, ससुर तारा सिंह व ननद सिमरन कौर उसे अपने मायके से छोटी गाड़ी लाने के ताने देनेे लगे। जब उसने उक्त बात अपने परिजनों को बताई थी। तब उसके परिजन उसके ससुराल आए तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते उनसे बदसलूकी कर उसे उनके साथ भेज दिया। अगस्त 2015 को जब वह रसोई में खाना बना रही थी। तभी उसका पति विक्रमजीत सिंह, सास हरदीप कौर, ससुर तारा सिंह व ननद सिमरन कौर आई और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह कमरे में भाग कर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। अगले दिन उसने इसकी सिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित महिला मनदीप कौर की शिकायत पर उसे पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।