फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 27 Sep 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
डेरापुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सो रही किशोरी से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध में किशोरी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।    

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी मां, 13 वर्षीय बेटी और दो छोटे बेटे घर पर थे। रविवार सुबह चार बजे पड़ोसी विपिन कुमार उनके घर घुस गया।
विज्ञापन


इसके बाद सोर रही बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। अश्लील हरकतें करने से बेटी की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर उनकी मां दौड़ी तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद बेटी ने दादी को आपबीती बताई।
विज्ञापन


जानकारी पाकर वह भी पत्नी के साथ घर पहुंच गए। वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता मलखान ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। उनके इंकार करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। थाने के प्रभारी निरीक्षक महिपत सिंह गौर का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रेप के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें