फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में टिनशेड गिरने से अधेड़ की मौत

Sun, 14 May 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
Thunderstorm in punjab
विज्ञापन
संदलपुर। शुक्रवार देर शाम तेज आंधी में विकासखंड के हिसावां गांव में टिनशेड गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गांवों में पेड़ों की डाली गिरने से एक मासूम और एक अधेड़ जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हिसावां निवासी मिजाजी ने बताया कि उनका पुत्र जमीन (40) टिनशेड के नीचे बैठा था। आंधी में टिनशेड गिरने से वह जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन हवासपुर सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव गांव आने पर कोहराम मच गया। मृतक के परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। वहीं, मुखबिलपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अनुराग (8) नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था। तभी पेड़ की डाल टूटकर गिरी जिससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह गढ़िया-सिकंदरा निवासी बबलू (45) ने बताया कि वह भी पेड़ की डाल गिरने से चुटहिल हो गया। वह अपने दरवाजे पर पेड़ के नीचे बैठा था। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें