फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगीसापुर में दीवार काटकर सराफा दुकान में चोरी

Sat, 13 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुंगीसापुर। गुरुवार देर रात एक सराफा दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने तिजोरी में रखे करीब 3 लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की सूचना सुबह पड़ोसी दुकानदार ने पीड़ित को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिल्हौला बुजुर्ग निवासी रजनीकांत तिवारी पुत्र श्यामलाल की डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में त्रिपाठी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सुबह पड़ोसी दुकानदार बीज विक्रेता लालू ने अपनी दुकान खोली तो देखा उसकी दुकान से सटी दीवार टूटी पड़ी है।

पीछे के दरवाजे की कुंडी भी टूटी थी और दरवाजा खुला हुआ था। यह देख लालू ने दुकानदार रजनीकांत तिवारी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रजनीकांत ने शटर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तिजोरी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। चौकी प्रभारी के.पी सिंह ने बताया कि दुकानदार करीब 3 लाख के जेवर चोरी होने के दावे कर रहा है। पर यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, डेरापुर थानाध्यक्ष ए.के सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें