अकबरपुर क्षेत्र के गौरियापुर गांव के पास हाईवे पर शनिवार सुबह खड़े ट्राला में पीछे डीसीएम जा घुसी। हादसे में डीसीएम ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डीसीएम से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।
हाथरस निवासी डीसीएम चालक सतवीर सिंह और क्लीनर कालीचरण कानपुर से माल लाद कर औरैया जा रहे थे। गौरियापुर के पास अचानक सतवीर की छपकी लग गई। डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़े ट्राला में पीछे से जा घुसा।
सतवीर और क्लीनर कालीचरण के सिरे और सीने पर गंभीर चोटें आयीं। ग्रामीणों की सूचना ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान का कहना है कि डीसीएम पीछे से ट्राले में घुसा है। चालक और क्लीनर की स्थित बेहतर है।