फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सपेरे हिरासत में, विरोध में हंगामा

Tue, 08 Nov 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
पीड़ितों के घर घटना के बाद पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
शनिवार को विषधन कसबे में पड़ी डकैती के मामले में सोमवार को पुलिस ने मनवा ग्राम पंचायत के जोगिन डेरा गांव से आठ सपेरों को हिरासत में लिया। इससे गुस्साई महिलाएंपूरे दिन ककवन थाने में हंगामा करती रहीं। सपेरों से पूछताछ जारी है। बिल्हौर सीओ, बिल्हौर और ककवन थाना पुलिस की कई टीमें आस-पास के इलाकों में दबिश दे रही हैं। फिलहाल कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन


विषधन में शनिवार आधी रात अमर सिंह, सर्वेश और सुरेश के घर 12 से ज्यादा डकैतों ने हमला बोलकर करीब 10 लाख रुपये के गहने, जेवर और नकदी लूट लिए थे। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित 10 लोगों को पीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद रविवार तड़के ही पुलिस ने जोगिन डेरा गांव से जोगी राजू, जटायु, रमेश, रामचंद्र, गौतमनाथ, अरविंद नाथ, भोलानाथ, कृष्णा नाथ आदि को हिरासत में लिया। आस-पास के कई गांवों में पुलिस दबिशें देती रही। सर्विलांस टीम भी लगी है।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस उन थानेदारों से भी बात कर रही है जो पहले थाने और आस-पास के क्षेत्रों में पोस्ट रह चुके हैं। सोमवार को एसएसपी आकाश कुलहरि और एसपी कन्नौज दिनेश पी. ने कन्नौज और ककवन की डकैती के खुलासे के लिए संयुक्त टीम बनाई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया दोनों डकैतियां एक जैसी हैं इसलिए दोनों जिलों की पुलिस जानकारी साझा कर एक्शन प्लान बना कर काम कर रही हैं। दोनों जिलों से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि खोजबीन जारी है, जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, विषधन में डकैती के बाद कसबे में हो रही रामलीला के लाउड स्पीकरों की आवाज रविवार रात बेहद कम रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें