फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Mon, 29 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
संदलपुर। सिकंदरा-झींझक रोड पर मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी जख्मी हो गए। उनको हवासपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बरौर थाना क्षेत्र के बरवा-रसूलपुर निवासी कुलदीप(22), धर्मेंद्र (19) और धीरेंद्र(18) एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों लोग मंगलपुर की ओर से आ रहे थे। संदलपुर में विकासखंड कार्यालय के पास सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों लोग जख्मी हो गए। उनको एंबुलेंस से हवासपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों लोगों को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त कुलदीप की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। डंपर का ड्राइवर भाग गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें