फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने रसूलाबाद में सात दुकानों का ताला तोड़ा

Mon, 29 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा दुकान का सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रसूलाबाद।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करकरापुर मिंडाकुंआ रोड पर सात दुकानों का ताला तोड़कर बदमाश 30 हजार रुपया नकद, गेहूं व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

रसूलाबाद क्षेत्र के करकरापुर गांव निवासी संतोश कुमार पुत्र उदय नारायण ने पुलिस को बताया कि करकरापुर मिंडाकुंआ मार्ग पर उसकी, सुरेंद्र यादव, देवनारायण, कमलेश कुमार, विनोद तिवारी, आलोक पांडेय व मोनू सविता की बिल्डिंग, बीज, मिष्ठान, खाद भंडार, हार्डवेयर, मोबाइल की दुकान है। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात बदमाशों ने दुकानों के शटर के ताले तोड़ लगभग 30 हजार रुपये नकद, 10 क्विंटल गेहूं, 2 गैस सिलेंडर व बर्तन आदि चोरी कर लिया। जब दुकान संचालक सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन


संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ  तहरीर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें