फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकानदार के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के इटर्रा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरों के ताले तोड़कर बक्से और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि जेवर-नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी पप्पू तिवारी अपने मकान के बाहर परचून की दुकान किए है। सोमवार की रात वह अपनी दुकान के बाहर सोया था। जबकि, पत्नी ऊषा तिवारी और पत्नी की भाभी शिल्पी मिश्रा घर में सो रही थीं। देररात चोर मकान की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे बक्से और अटैची उठा ली। उनको मकान से करीब 200 मीटर दूर खलिहान में ले जाकर ताले तोड़े और उनमें रखा सामान ले गए।

पप्पू तिवारी ने बताया कि चोर पत्नी की हाफ पेटी, मंगलसूत्र, पायल, तोड़िया, झुमकी, अंगूठी और चांदी की बिछिया के अलावा 21 हजार रुपये नगद के साथ शिल्पी के पर्स में रखे पांच हजार रुपये के अलावा अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


सुबह परिवार के सदस्य जागे तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। घर में अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बक्से गायब थे। खोजबीन करने पर मकान से करीब 200 मीटर दूर खलिहान में घर से चोरी गए बक्से और अटैची टूटे पड़े मिले। पप्पू ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू की गई है। बताया कि गृहस्वामी ने गांव के एक युवक पर शक जताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


परचून दुकानदार के घर लाखों की चोरी

- घाटमपुर के इटर्रा गांव में हुई वारदात
- टूटे बक्से व बिखरा सामान मिला
- जेवर नगदी समेत दो लाख रुपये का सामान ले गए

अमर उजाला ब्यूरो

फोटो- 26 जीटीआरपी 2- इटर्रा गांव में हुई चोरी का बिखरा पड़ा सामान।
फोटो- 26 जीटीआरपी 3- घर के बाहर जमा भीड़ और जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें