फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा एक्ट में 46 निरुद्ध, आठ जिला बदर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने आपराधिक छवि के 46 लोगों को गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। इनमें से आठ को जिला बदर किया जा चुका है। इसके अलावा 9618 शस्त्र लाइसेंसों में से 6378 को जमा कराने का दावा किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 10 से 26 मार्च तक व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में जिले में 764 मामलों में 4939 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दी गई है। इनमें से अब तक 3311 को भारी मुचलकों में पाबंद किया जा चुका है। आबकारी अधिनियम के तहत 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अंग्रेजी शराब की 1562, देसी शराब की 1282 बोतल, 141 केन बीयर और 132 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इसके अलावा दो किलो तीस ग्राम चरस, 247 ग्राम स्मैक, 84 नशीले इंजेक्शन, 2100 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। दो पिस्टलों के साथ 40 कारतूस आदि के साथ 20 लोगों को पकड़ा गया। गैरजमानती वारंट के तहत 93 लोगाें को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। एसएसटी की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 30 लाख 40 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने स्मैक तस्करी में मोहम्मद जैकी उर्फ राहुल निवासी टर्नर रोड को मेहूवाला से गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी बरेली, सहारनपुर और बिजनौर से स्मैक लाकर दून में छात्राें को बेचता था। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर और क्लेमेंटटाउन थाने में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें