फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों ब्लाकों में छह नामांकन

Sat, 06 Feb 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र में घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव ब्लाकों में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराए हैं। तीनों ब्लाकों में नामांकन शांतिपूर्वक निपट गया।  बता दें कि घाटमपुर और भीतरगांव विकास खंड में ब्लाक प्रमुख (महिला) और पतारा विकास खंड की सीट अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन



शुक्रवार को घाटमपुर विकास खंड में पहला पर्चा पूर्वमंत्री कुंवर शिवनाथ सिंह कुशवाहा के भतीजे इंद्रजीत सिंह की पत्नी देविका सिंह निवासी कोटरा-मकरंदपुर (सजेती) ने भरा। बता दें कि देविका सिंह सपा से टिकट की प्रबल दावेदारी में थीं।


दूसरा पर्चा ट्रांसपोर्टर जगदीश पांडेय की पुत्रवधू मीरा पांडेय पत्नी सर्वेश पांडेय निवासी सजेती ने भरा। मीरा को सपा का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन



पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार मात्र दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। सपा की अधिकृत प्रत्याशी सीमा पत्नी गोविंद कोरी निवासी नंदना और पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना संखवार पत्नी मलखान संखवार निवासी पतारा ने भरा है। मालूम हो कि मीना संखवार सपा से जुड़ीं हैं।

भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार सपा से समर्थित सीहूपुर गांव निवासी रानी सचान पत्नी अशोक सचान और बसपा प्रत्याशी के रूप में कोमल तिवारी पत्नी रमाकांत तिवारी निवासी बीहूपुर (भीतरगांव) ने पर्चा दाखिल किया।


तीनों विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों ने तामझाम के साथ नामांकन करवाए। लग्जरी गाड़ियों के काफिले में लोग नामांकन कराने पहुंचे पूर्व सांसद राकेश सचान, घाटमपुर विधायक इंद्रजीत कोरी और सपा नेता विजय सचान भी सपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ दिखे। वहीं, भीतरगांव में बसपा प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक रामप्रकाश कुशवाहा और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की बसपा प्रत्याशी सरोज कुरील सहित कई बसपाई शामिल दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें