फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में हो रही रामलीला में पथराव, तनाव

Sat, 12 Oct 2013 08:28 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मुजफ्फरनगर के कवाल गांव में हालात अभी सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। गांव में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दूसरे समुदाय के मोहल्ले की तरफ से रामलीला में पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन


पथराव में रामलीला देख रही गांव निवासी सतबीर की पत्नी सविता का सिर फट गया। महिला के चीखने चिल्लाने पर रामलीला में भगदड़ मच गई। पथराव होने से आयोजकों ने रामलीला का मंचन बीच में रोक दिया।

पथराव की घटना को लेकर गांव में फिर से तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर सीओ मुकेश चंद मिश्र पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।

सीओ ने रामलीला के आयोजकों को समझा बुझाकर दोबारा से रामलीला शुरू कराई लेकिन तब तक रामलीला ग्राउंड से महिलाएं और बच्चे अपने घर चले गए थे।

पुलिस ने घायल महिला को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। सीओ ने गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें