फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिससे 'गैंगरेप' हुआ, उसके परिवार का हुक्का पानी बंद

Thu, 23 May 2013 01:22 AM IST
ठाकुरद्वारा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर के कल्याणपुर गांव की पंचायत में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को झूठा करार दिया। पंचायत ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले परिवार का हुक्का पानी बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


खड़ंजे निर्माण के लेकर विवाद होने के बाद एक महिला ने गांव के पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनमें से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मेडिकल रिपोर्ट में महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोट का निशान नहीं आया। मंगलवार की रात को गांव में बिरादरी की पंचायत बैठी। पंचायत ने घटना को फर्जी करार दिया।
विज्ञापन


फर्जी घटना की रिपोर्ट लिखाने के आरोपी परिवार का हुक्का पानी बंद कर बिरादरी से बहिष्कार का फरमान जारी किया। पंचायत ने कहा कि ऐसे संगीन आरोप लगाकर इस दंपति ने पांच परिवारों की जिंदगी दांव पर लगा दी है।
विज्ञापन


बुधवार को एसओ भगतपुर ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। महिला ने अपने आरोपों को दोहराया।

एसओ के अनुसार जांच के दौरान महिला का पति फूट फूट कर रोने लगा। उसने अपनी गलती स्वीकार की। इस मामले में दूसरे पक्ष से समझौता कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें