एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार आरोपी रवि यादव ।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर निवासी हाईस्कूल उत्तीर्ण युवक खुद सैनिक नहीं बन सका तो सेना भर्ती के नाम पर वह वाराणसी और आसपास के जिलों के नवयुवकों को ठगने लगा। यह खुलासा करते हुए शुक्रवार को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मिर्जापुर के कछवा थाना के पांडेयपुर कछवा बाजार के मूल निवासी और राजघाट में रहने वाले रवि कुमार यादव उर्फ ओम को कैंट पुलिस को सौंपा।
रवि के पास से सेना की वर्दी, सेना भर्ती के पांच फर्जी एडमिट कार्ड, तीन मुहर, एक मोबाइल और 1500 रुपये बरामद हुआ है।
मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि सेना भर्ती के नाम पर वाराणसी और आसपास के जिलों के नवयुवकों के साथ ठगी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने जालसाज के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।