क्रिसमस के मौके पर जहां ईसाई अपना त्योहार मनाने की जोरदार तैयारी में लगे हैं, वहीं इस मौके पर हिंदूवादी भी एक आयोजन की तैयारी में हैं। इसमें ईसाई समुदाय के लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हो रहे इस आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि 500 ईसाई हिंदू धर्म अपनाएंगे।
पढ़ें, 'अरविंद केजरीवाल ने क्यों तोड़ी बच्चों की कसम'?
शहर के लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में यह कार्यक्रम होगा। इस मौके पर 500 ईसाई समाज के लोगों को फिर से हिंदू धर्म ग्रहण कराने की तैयारी की गई है। इन्हें वैदिक रीति रिवाज के साथ हिंदू धर्म ग्रहण कराया जाएगा।
आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदू संगठन इस आयोजन में लगे हैं। यह कार्यक्रम धर्म जागरण समिति के तहत होगा।
पढ़ें, मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने होंगी ये 17 चुनौतियां