फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में गंगा में मिले पांच और शव

Tue, 02 Jul 2013 10:10 PM IST
झूंसी (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड त्रासदी के बाद गंगा में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह नई झूंसी के गंगा घाट पर पांच शव देख सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को इन लाशों के बारे में खबर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इन शवों को निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। तीन शव पुरुषों के हैं। चौथी लाश महिला और पांचवीं करीब 15-16 साल के लड़के की है।

शवों को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि पहचान हो सके। अब तक गंगा घाटों से बारह शव निकालकर सुरक्षित रखे गए हैं।

नई झूंसी में लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के पीछे गंगा नदी किनारे लोगों को सुबह दो शव नजर आए। लोगों ने पास जाकर देखा तो तो पानी में तीन और लाशें दिखीं। इस बारे में पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस तो यही मान रही है कि ये शव उत्तराखंड की आपदा मारे गए लोगों के हैं, जो पानी के साथ बहकर चले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें