फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachin: सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर जारी, 20 को आएगा थीम सॉन्ग

Fri, 18 Aug 2023 11:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बना रहे अमित जानी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्टर साझा किया है। जिसमें बताया है कि फिल्म का निर्देशन भरत सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री फरहीन फलक सीमा हैदर के किरदार में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
सीमा सचिन पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म के जरिए सीमा-सचिन की लव स्टोरी देश-विदेश में बयां की जाएगी। सीमा और सचिन पर फिल्म बना रहे अमित जानी की कंपनी जॉनी फायर फॉक्स फिल्मस ने फिल्म का पोस्टर जारी कर किया है। साथ ही फिल्म का पहला गाना भी बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन

सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बना रहे अमित जानी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्टर साझा किया है। जिसमें बताया है कि फिल्म का निर्देशन भरत सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री फरहीन फलक सीमा हैदर के किरदार में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

20 अगस्त को आएगा फिल्म का थीम सॉन्ग
फिल्म कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' 20 अगस्त को आएगा। गाने को प्रीति सरोज ने गाया और लिरिक्स को खुद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने लिखा है। इस पोस्टर ने सीमा हैदर के तीन लुक्स को दिखाया गया है। पहले लुक में वो हिजाब में नजर आ रही हैं जबकि दूसरे में वो परेशान और मुर्झाया हुआ चेहरा नजर आ रही हैं। तीसरे में साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें