फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थति में मौत

Wed, 03 Jul 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। परिजन जिंदा होने की उम्मीद में संयुक्त चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भी स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बछलई निवासी अंकित (22) बुधवार दोपहर 12 बजे अपने खेत पर गया हुआ था। अंकित के पिता अनिल कुमार बारिश बंद होने के बाद जब खेत पर पहुंचे, तो उन्हें अंकित खेत पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल ही अंकित को परिजन के साथ उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
अंकित चार भाइयों में सबसे छोटा था। दोपहर खाना खाने के बाद वह खेत पर गया हुआ था। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें