फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार रात नगला देवराज में युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। उसे देर रात उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ने पत्नी के मामा पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी रिंकू की बुआ फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला देवराज में रहती है। रिंकू ने बताया कि वह बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने के लिए बुआ के घर से बाहर आया था तभी बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली रिंकू के पैर में लगी और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए तब-तक आरोपी मौके से भाग गए। परिजन फरिहा पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार का कहना है कि युवक ने गोली मारने का आरोप पत्नी के मामा पर लगाया है। घटना के पीछे पत्नी से विवाद बताया। कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें