फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद दी जान: मोबाइल पर बात करने को लेकर दंपती में होता था विवाद, चरित्र पर संदेह करता था दीपक

Tue, 27 Jun 2023 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवक ने पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दंपती की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
युवक ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की शिकोहाबाद बिजेंद्र कॉलोनी में रविवार रात आपसी कलह में पति ने पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। कमरे से फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। यहां युवक का शव खून से लथपथ तख्त पर पड़ा था। जबकि अंदर के कमरे में उसकी पत्नी की लाश पलंग पर पड़ी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूल रूप से नसीरपुर के गांव गढ़रौली निवासी रंजीत सिंह बीएसएफ में एसआई के पद पर श्रीनगर में तैनात हैं। उनका परिवार बिजेंद्र कॉलोनी में अपने मकान में रहता है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक कमरे से फायर की आवाज आई। जैसे ही आवाज हुई, तो घर में दूसरे कमरों में सो रहे परिजन की नींद खुल गई। 

दीपक यादव (30) का शव बाहर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। परिजन ने अंदर कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी शशि यादव (26) मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके माथे के ऊपर चोट का निशान था। पुलिस का अनुमान था कि घटना से पहले मृतक ने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद बाहर के कमरे में आकर तख्त पर लेटकर युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा से गोली मार ली। इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजे। तीन चिकित्सकों के पैनल ने दंपती के शवों का पोस्टमार्टम किया। 

थाना प्रभारी शिकोहाबाद हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तकिया या फिर चादर से मुंह दबाकर पहले पत्नी की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। 

 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मोबाइल पर बात करने को लेकर भी दोनों में होती थी बहस
मृतक दीपक के भाई गोविंद ने बताया कि मोबाइल पर भाभी द्वारा बात करना भाई को अच्छा नहीं लगता था। जब भी भाभी बात करतीं थी तो भाई उन पर संदेह करते थे। जिससे दोनों के बीच आए दिन खटपट होती रहती थी। उसने बताया कि कई बार मोबाइल को लेकर भाई और भाभी में झगड़ा भी हुआ था। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा। 

 
विज्ञापन

गोविंद ने बताया कि भाई सर्विस के लिए तैयारी कर रहा था। शादी के आठ साल बीतने के बाद भी कोई रोजगार न मिलने से भाई परेशान थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। गोविंद ने बताया कि वह तीन भाई हैं। दीपक सबसे बड़े थे। तीनों भाइयों में से किसी की भी नौकरी नहीं लगी है। पूरा परिवार पिता के ऊपर ही आश्रित है। जिसको लेकर भी भाई काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें