फिरोजाबाद में तालाब में शव मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। 10 दिन से लापता युवक की मौत डूबने से ही हुई थी। वह 15 दिन पहले ही पानीपत से गांव लौटा था।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की रात तालाब में मिले लापता युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होना बताया गया है। पुलिस ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामला नारखी थाना क्षेत्र का है। यहां 10 दिन से लापता शिवशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामजी का शव रात करीब नौ बजे गांव के बाहर तालाब में मिला। परिजन के शक जताने पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शिवशंकर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
एसओ विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार शिवशंकर की मौत तालाब में डूबने से हुई है। मृतक के चाचा शशिकांत ने बताया कि शिवशंकर पानीपत हरियाणा में शटरिंग का काम करता था। वह करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। सवाल यह है कि युवक वहां खुद से पहुंचा था या कोई ले गया था। उसकी मौत एक हादसा है या हत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।