फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सुबह जब रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह युवक का शव कानपुर जाने वाले मार्ग पर प्लेटफार्म के अंतिम किनारे पर पड़ा मिला। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। अनुमान है वह रात के समय ट्रेन से गिर गया होगा। शरीर में गंभीर चोटें हैं, जिससे पता चलता है कि युवक काफी देर तक घिसटता हुआ आया है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें