फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार की रात सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस कार चालक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर सैलई निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर रविवार रात सैलई चौराहा के समीप सड़क पार कर घर जा रहा था। तभी कार की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया, पर चालक को नहीं पकड़ सके। लोग युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल में मृतक के भाई संतोष ने बताया कि धर्मवीर मजदूरी करता था। शादी के कुछ समय बाद पत्नी धर्मवीर को छोड़कर चली गई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्र ने बताया कि युवक की मौत कार की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें