फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रेमिका से शादी करने के लिए विकास बना वीरू, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, दो घंटे चला ड्रामा

Fri, 03 Jun 2022 02:38 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद।

सार

फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कनेटा के एक हाईटेंशन टावर पर युवक ने चढ़कर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जानकारी के मुताबिक, युवक गांव की युवती से प्यार करता है। उससे शादी करने के लिए वह टावर पर चढ़ गया। करीब 2 घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़े युवक को उतारने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कनेटा के समीप लगे विद्युत टावर पर एक युवक चढ़ गया। युवक को टावर पर देख पुलिस के साथ काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। युवक को टावर से उतारने के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन युवक टावर से नहीं उतरा था। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है युवक गांव की युवती से प्यार करता है। उससे शादी करने के लिए वह टावर पर चढ़ गया। करीब 2 घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया । वाक्या बृहस्पतिवार देर रात का है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी विकास (24) मटसेना थाना क्षेत्र के गांव कनेटा के समीप विद्युत पोल पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। 

सूचना पर थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस युवक को टावर से उतारने का प्रयास करती दिखाई दी। लेकिन देर रात तक युवक टावर से नीचे नहीं उतारा। इस बीच पुलिस ने युवक से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन टावर पर चढ़े युवक से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका और यह कारण भी पता नहीं चल सका कि युवक टावर पर क्यों चढ़ा। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय का कहना है कि युवक टावर पर चढ़ा था। उसे समझा बुझाकर नीचे उतार लिया गया है। युवक टावर पर क्यों चढ़ा। इसकी जानकारी पूछताछ के बाद ही हो सकेगी। युवक बीए का छात्र है। वह रामगढ़ के गांव चनौरा का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें